{"_id":"5970e0fa4f1c1b94698b45f7","slug":"151500569850-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर जिला अस्पताल में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर जिला अस्पताल में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में जल्द ही जन औषधि केंद्र खुलेगा। डीएम के निर्देश पर सीएमओ और सीएमएस ने बृहस्पतिवार को रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र के लिए स्थल चयनित किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलजा भट्ट ने रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद बताया कि चयनित स्थल का प्रस्ताव जल्द ही डीएम को भेजा जाएगा। धनराशि स्वीकृत होने पर जन औषधि केंद्र के भवन का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से मरीजों को काफी लाभ होगा। स्थल के निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीएमएस डॉ. बसंत, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अशोक लोहुमी, बीएल वर्मा, सचिव दान सिंह देवली, संजय साह जगाती, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. मुन्ना लाल आदि थे। इसके बाद सीएमओ ने जिला अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों से दवाओं सहित अन्य सुविधाओं के बारे में उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।