{"_id":"6606f9b75cf89450e900a05a","slug":"15-announced-budget-given-for-7-only-5-made-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-105378-2024-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: घोषणा 15 की...बजट मिला सात का, बने सिर्फ पांच; बागेश्वर में मिनी स्टेडियमों का नहीं हो सका निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: घोषणा 15 की...बजट मिला सात का, बने सिर्फ पांच; बागेश्वर में मिनी स्टेडियमों का नहीं हो सका निर्माण
Sat, 30 Mar 2024 04:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Updated Sat, 30 Mar 2024 04:00 PM IST
सार
बागेश्वर जिले में 15 मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा हुई थी। इसमें से केवल सात मिनी स्टेडियम के लिए बजट मिल पाया। निर्माण केवल पांच मिनी स्टेडियमों का हो सका है। आठ घोषणाएं फाइलों में अटकी हुई है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिले में 15 मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा हुई थी। इसमें से केवल सात मिनी स्टेडियम के लिए बजट मिल पाया। निर्माण केवल पांच मिनी स्टेडियमों का हो सका है। आठ घोषणाएं फाइलों में अटकी हुई है। वर्ष 2018 से 2021 तक अलग-अलग वर्षों में जिले के अलगत-अलग स्थानों में 15 मिनी स्टेडियम की घोषणा हुई। सात स्टेडियम के लिए शासन ने 5,60,03000 रुपये स्वीकृत किए। शेष के लिए बजट नहीं मिला। मिनी स्टेडियम के निर्माण में हो रही देरी से ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों को उभरने का मौका नहीं मिल पा रहा है।
ये पांच बने, दो में चल रहा काम
जिन सात मिनी स्टेडियमों के लिए शासन से बजट मिला, उनमें से पांच दोफाड़, किड़ई, मालूखेतबैसानी, असों और बनलेख का काम पूरा हो चुका है। केदारेश्वर मैदान कपकोट और कांडा के मिनी स्टेडियम निर्माण का कार्य चल रहा है। कांडा स्टेडियम के लिए 48.72 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसमें से 38.98 लाख अवमुक्त हुए है। अब तक 19.49 खर्च हुआ है। केदारेश्वर मैदान कपकोट के लिए स्वीकृति के अनुसार 48.36 लाख रुपये अवमुक्त हैं। 37.65 लाख खर्च हुआ है।
इनको बजट की दरकार : बदियाकोट, कर्मी, शामा, फरसाली, सौंग, बघर, पोथिंग और खुनौली में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की गई थी। इनके लिए बजट स्वीकृत नहीं हो सका है।

आठ मिनी स्टेडियमों में से एक फाइल विभागीय स्तर पर, चार फाइल जिला स्तर और तीन फाइल शासन स्तर पर लंबित हैं। दो का कार्य प्रगति पर है। आचार संहिता समाप्त होते ही आठ घोषित मिनी स्टेडियम के निर्माण की प्रकिया आगे बढ़ेगी। -अर्जुन सिंह रावत, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर