{"_id":"5cc49637bdec2207254c7445","slug":"141556387383-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दिन 309 से ज्यादा वायरल, पेट दर्द के मरीज पहुंच रहे जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दिन 309 से ज्यादा वायरल, पेट दर्द के मरीज पहुंच रहे जिला अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गर्मी बढ़ने के साथ ही बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ गया है। हर दिन 309 से ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द के मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इस संख्या में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है।
पारा चढ़ने के साथ ही बागेश्वर वैली भी तपने लगी है। वहीं सुबह शाम पारा गिरने से गर्मी से राहत है। हर रोज बदलते इस मौसम में बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले एक हफ्ते में वायरल बुखार और पेट दर्द, खुजली के 2,169 मरीज ओपीडी में पहुंचे।
इस तरह हर रोज 309 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में सुबह से ही इन रोगों के मरीजों की लंबी लाइन लग जा रही है। डॉक्टर लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
कोट : गर्मी के मौसम में बचाव बहुत जरुरी है। मौसम बदलने के दौरान इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है इसलिए मास्क, पूरे कपड़े, साफ पानी आदि का सेवन करना चाहिए। = डॉ. अब्बास, जिला अस्पताल बागेश्वर
गर्मी से बचने को ये करें उपाय
= खूब पानी पियें लेकिन पानी को उबाल कर ही पीएं।
= मुंह पर मास्क पहनकर चले ताकि इंफैक्शन न हो।
= धूप से बचने के लिए टोपी, फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
= बाजार में बिकने वाले तले भुने खाने का परहेज, बांसी फल-भोजन का सेवन नहीं करें।