फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पंकज का रजत पर निशाना

पंकज का रजत पर निशाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पंकज का रजत पर निशाना
बागेश्वर। जसपाल राणा के निशानेबाजी संस्थान देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के ककड़ात निवासी शूटिंग खिलाड़ी पंकज कालाकोटी ने रजत पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स 2019 के तहत आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के ककड़ात निवासी पंकज कालाकोटी ने प्रतिभाग किया। देहरादून में 27 फरवरी से दो मार्च तक चली प्रतियोगिता में देश भर के दो हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इसमें 10 मीटर एयर पिस्टल एकल स्पर्धा में राजस्थान के सूबेदार हरबीर सिंह ने 576/ 600 अंक हासिल कर स्वर्ण, दो नागा इनफेंट्री बटालियन के सिपाही पंकज कालाकोटी ने 575/600 के साथ रजत और यूपी के अंकुश ने 572/600 अंक हासिल कर कांस्य पदक हासिल किया। पंकज ने इस सफलता का श्रेय माता पिता सहित दो नागा इंफेंट्री व कमान अधिकारी कर्नल भूूपेंद्र सिंह को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के हालात से तैयारी पर असर
रजत पदक विजेता पंकज कालाकोटी ने बताया कि वह इन दिनों जम्मू कश्मीर के पुंछ में तैनात हैं। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद हालात खराब हैं। इन्हीं परिस्थितियों में तैयारी का पूरा मौका नहीं मिल सका। कहा, कम तैयारी में रजत पदक हासिल कर वह संतुष्ट हैं। पुंगर घाटी विकास मंच के हरीश कालाकोटी, राजेश रौतेला, इंका दोफाड़ प्रबंधक जगदीश कालाकोटी ने पंकज की सफलता पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed