{"_id":"5c1689b6bdec22570e651f02","slug":"141544980918-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धपोली के गंगानाथ मंदिर में बैसी पूजन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धपोली के गंगानाथ मंदिर में बैसी पूजन शुरू
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत धपोली के गंगानाथ भगवान के मंदिर में बैसी पूजन शुरू हो गई है। बैसी में क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल हैं। मंदिर में महाआरती के बाद पूजा पाठ शुरू हुई। गंगानाथ के डंगरिए ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया। लोगों का विश्वास है कि जो भी भक्त मंदिर में सच्चे मन से आता है। श्री भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। पुजारी प्रकाश सिंह धपोला ने श्रद्धालुुओं में प्रसाद वितरित किया। पंडित मनोज पांडे ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। वहां कृपाल सिंह धपोला, बलवंत सिंह, केशर सिंह, रमेश सिंह, दान सिंह, कैलाश सिंह, राकेश सिंह, गुंसाई सिंह, जगत सिंह, पंगचौड़ा, कुनेड़ा, कांडे कन्याल, नारायणगूंठ, जल्थाकोट आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद थे। ब्यूरो