{"_id":"5bbe4189867a552852435ac8","slug":"141539195273-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने निकाली स्वास्थ्य जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने निकाली स्वास्थ्य जागरूकता रैली
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राइंका बागेश्वर के एनसीसी और एनएसएस कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति लोगों केे जागरूक किया।
बुधवार को सीएमओ डॉ जेसी मंडल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब, तंबाकू, ड्रग्स के सेवन से कई बीमारियां हो जाती है। संचालक दीप चंद्र जोशी ने कहा कि मादक पदार्थ से दूरी बनाकर मानसिक मजबूती पाई जा सकती है। रैली में शामिल छात्रों ने बैनर, स्लोगन, पोस्टर, नारों के जरिये लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी, जितेंद्र जोशी, संजय टम्टा, राजीव निगम, प्रताप महरा, महिपाल डसीला, सुरेश राम, मनोज पुरोहित, संदीप कुमार, मनोज बलूनी आदि थे।