{"_id":"5b8acdbb42c7924676417fb7","slug":"141535823291-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिवृष्टि से चार मकान क्षतिग्रस्त, दस मोटर मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिवृष्टि से चार मकान क्षतिग्रस्त, दस मोटर मार्ग अवरुद्ध
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। अतिवृष्टि के कारण जिले में छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि दस मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हैं। प्रशासन ने कुछ प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया है। डीएम ने बंद मोटर मार्गों को खोलने का आदेश दिया है।
बारिश से तहसील कपकोट में बैड़ा मझेड़ा निवासी बसंत बल्लभ, बटालगांव में विपिन गिरि, गैरखेत में दरबान सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तहसील गरुड़ में भुवन राम, जवणास्टेट में उमा देवी, द्यौनाई में विनोद कुमार का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। कौसानी के छानी ल्वेशाल मार्ग पर कलमठ बंद होने से कई ग्रामीणों के घरों को खतरा बना हुआ है। लक्ष्मी आश्रम को जाने वाला पैदल मार्ग भी बंद है। ग्रामीणों ने चौना गधेरे में पुलिया बनाने की मांग की। कौसानी में पार्क की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। व्यापारियों ने दीवार को बनाने की मांग की है। गरुड़ विकास खंड के पय्यां में घरों के पीछे से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। बागेश्वर- अमसरकोट- क्वैराली मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर भू धंसाव के कारण यात्रा के लिए खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।
ये सड़कें हैं बंद-
कपकोट- पिंडारी मोटर मार्ग, भयूं-गडेरा, धरमघर-सनगाड़, पोथिंग-भगवती मंदिर, हरसीला-पुड़कूूनी, शामा-लीती, धरमघर- माजखेत, शामा- नौकुड़ी, लीली-गैनाड़ मार्ग बंद हैं।