{"_id":"5b47a0784f1c1b86468b6193","slug":"141531420792-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर और स्टाफ की छुट्टी पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर और स्टाफ की छुट्टी पर लगी रोक
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के लिए अलर्ट जारी करते हुए उनकी छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। जिला अस्पताल के साथ ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर और स्टाफ बिना अनुमति अपना तैनाती स्थल नहीं छोड़ सकेंगे। सभी को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किए हैं।
बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. जेसी मंडल ने यह फरमान जारी किया है। सीएमओ ने जिले भर के सीएचसी, पीएचसी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्कता का स्तर बनाए रखने को कहा है।
पांच मिनट में पहुंचना होगा तैनाती स्थल
आपात स्थितियों में कॉल आने पर चिकित्सक और कर्मचारियों को पांच मिनट में जिला अस्पताल पहुंचा होगा। कोताही और लापरवाही करने पर कार्रवाई होगी। सभी को अपने मोबाइल 24 घंटा खुले रखने होंगे। क्यूआरटी टीम मय एंबुलेंस हमेशा तैयार खड़ी रहेगी।