फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   गैरसैंण पर सरकार की मंशा साफ:अग्रवाल

गैरसैंण पर सरकार की मंशा साफ:अग्रवाल

Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गैरसैंण पर सरकार की मंशा साफ:अग्रवाल
बागेश्वर। विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि गैरसैंण मुद्दे पर राज्य सरकार की मंशा साफ है। सरकार और सदन इस मुद्दे पर जनभावनाओं के साथ है। गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी के विकास के लिए अवस्थापना ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बागेश्वर दौरे के बीच पत्रकारों को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष ने गैरसैंण मामले में पक्ष रखा। कहा कि अवस्थापना निर्माण के बाद नियमित सत्र चलेगा। हालांकि उन्होंने इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से इंकार करते हुए गेंद सरकार के पाले में डाल दी। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, पलायन आजीविका के साधन विकसित करने की दिशा में सरकार द्वारा और काम करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


उत्तरा प्रकरण में उन्होंने सीएम का बचाव किया और विवाद का ठीकरा शिक्षिका के सिर फोड़ा। इस दौरान बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, महामंत्री शिव सिंह बिष्ट आदि थे। उन्होंने बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले आगमन पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राम सिंह कोरंगा, विक्रम शाही, प्रकाश साह, पीएस बाफिला, मनोज ओली, धीरेंद्र परिहार, संजय परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को समस्याओं पर सौंपेंगे रिपोर्ट
दौरे के बीच विस अध्यक्ष ने विधायकों, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं पर चर्चा की और क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी हासिल की। विस अध्यक्ष के सूचना अधिकारी भारत चौहान ने बताया कि दौरे पर क्षेत्रीय विकास की संभावनाएं टटोली और समस्याएं जानीं। इस संबंध में विस अध्यक्ष सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed