फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सड़क निर्माण भुगतान में अनियमितता की होगी उच्चस्तरीय जांच

सड़क निर्माण भुगतान में अनियमितता की होगी उच्चस्तरीय जांच

Mon, 25 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण भुगतान में अनियमितता की होगी उच्चस्तरीय जांच
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरीछीना मोटर मार्ग निर्माण के ठेकेदार को भुगतान में अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच होगी। इस प्रकरण की शिकायत पर डीएम ने जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठन के निर्देश जारी किए हैं। प्रकरण में लोनिवि के जेई पर भुगतान में अनियमितता बरतने का आरोप है।
विज्ञापन

जनता दरबार के दौरान ठेकेदार तारा दत्त लोहनी ने सोमवार को अनियमितता का मामला उठाया। बताया कि निर्माण कार्य के लिए उन्हें 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी लेकिन जेई ने गलत एमबी बनाई। इसके चलते उन्हें भुगतान नहीं हो पा रहा है। ठेकेदार ने जेई की नीयत, मंशा पर सवाल उठाए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश जारी किए। दरबार में 15 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने बारी-बारी से फरियाद सुनी। अधिकतर शिकायतें सड़क, पेयजल, बिजली आदि से जुड़ी थी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए। इनके निस्तारण की रिपोर्ट जिला कार्यालय के साथ ही फरियादी को भी देने को कहा। उन्होंने पिछले जनता दरबार में दर्ज हुई समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा भी की। शासन स्तर से मिली शिकायतों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सीडीओ एसएसएस पांगती समेत प्रशासनिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एई-जेई को प्रतिकूूल प्रविष्टि की चेतावनी
बागेश्वर। मंडलसेरा बाइपास निर्माण और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने ईई को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने अनियमितता पकड़े जाने पर कार्यदायी संस्था के एई, जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी भी दी। पूर्व सैनिक गोपाल सिंह ने मार्ग निर्माण के दौरान उनके एक ही खेत का दो बार बैनामा कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता दरबार में आई प्रमुख शिकायतें
- ग्राम पंचायत भतौड़ा में बिजली पोल से खतरा
- ग्राम बघर में मोटर मार्ग निर्माण से घरों को खतरा
- मजियाखेत-सेज में लोनिवि के नाले पर अतिक्रमण
- मंडलसेरा में लगातार गहरा रही पेयजल की समस्या
- मंडलसेरा में सीसी मार्ग निर्माण में अनियमितता
- ग्राम नौघर सड़क निर्माण के लिए भूमि पर अवैध कब्जा
- सीएम की घोषणा के बाद भी नैकाना-गढ़खेत सड़क का निर्माण नहीं
- फुलवाड़ी गूंठ विद्यालय में खेल मैदान की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed