फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   किशन ने शहीदों के नाम पर तैयार किया शांति वन

किशन ने शहीदों के नाम पर तैयार किया शांति वन

Tue, 05 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
किशन ने शहीदों के नाम पर तैयार किया शांति वन
बागेश्वर। कंक्रीट के जंगलों की वजह से जंगल और खेती तेजी से सिमटती जा रही है, इससे जहां पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, वहीं कार्बन सहित हवा में घुल रहे खतरनाक रसायन आम जन के लिए भी परेशानी का सबब हैं। ऐसे में पर्यावरण के पहरुओं की बड़ी संख्या में दरकार है, हालांकि अब भी कई लोग हैं, जो पर्यावरण संरक्षण में जुटे हैं, लेकिन इनकी संख्या सीमित है। इन्हीं में से एक नाम बागेश्वर के पर्यावरण प्रेमी किशन का है। वह बंजर जमीन को हरा-भरा करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

ग्राम मंडलसेरा निवासी किशन सिंह मलड़ा एक पीपल के पौधे से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने वाले किशन सिंह पिछले तीन दशक से लेकर अब तक कुमाऊं भर में 3.5 लाख से अधिक पौधे लगा चुके हैं। पर्यावरण के प्रति किशन का समर्पण ही है कि वर्ष 1990 में उन्होंने निजी भूमि पर पौधों की नर्सरी तैयार कर ली। 15 हेक्टेअर क्षेत्र में देवकी वाटिका, शहीदों के नाम पर शांति वन विकसित किया है। पर्यावरण सुरक्षा, अधिक वन विकसित करने को लेकर किशन की लगन ही है कि जहां कभी चीड़ के पेड़ होते थे, वहां पर चंदन की खुशबू भी महक रही है। मलड़ा कहते हैं कि पेड़-पौधों की कमी के कारण ही आज पानी की समस्या पैदा हुई है। यदि भविष्य में पानी के संकट को कम करना है तो पेड़ों, वनों की सुरक्षा करनी होगी।
विज्ञापन

किशन की नर्सरी में रुद्राक्ष, चंदन के पौधे
बागेश्वर। पर्यावरण प्रेमी किशन सिंह मलड़ा की नर्सरी में चौड़ी पत्ती प्रजाति के दर्जनों पौधे तो हैं ही यहां मैदानी क्षेत्रों में उगने वाले चंदन, रुद्राक्ष के पौधे भी हैं। नर्सरी में रुद्राक्ष, चंदन, थुनेर, अर्जुन, कदंब, नागकेशर, बेंत, शहतूत, बरगद, तेजपत्ता, वट, शिलिंग, पीपल सहित 80 प्रजाति के पौधे लगे हैं। खास बात यह भी है कि किशन अब रुद्राक्ष, चंदन की नई नर्सरी के लिए स्थानीय पेड़ों से ही बीज एकत्र करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed