फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डिप्लोमा इंजीनियरों का धरना-प्रदर्शन आज

डिप्लोमा इंजीनियरों का धरना-प्रदर्शन आज

Mon, 09 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियरों का धरना-प्रदर्शन आज
बागेश्वर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक में महासंघ द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान और 10 अक्तूबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को लोनिवि परिसर में आयोजित बैठक में महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर आरपी टम्टा ने कहा कि मांगों को लेकर महासंघ की ओर से नौ अक्तूबर तक जनजागरण अभियान चलाया गया। 10 अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालयों में डिप्लोमा इंजीनियर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


बागेश्वर में धरना-प्रदर्शन के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो महासंघ के निर्णय के अनुसार आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर प्रकाश जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में संजय कार्की, विपिन सनवाल, कोकिला, दीपक तिवारी, हरीश जोशी, मीनू, जेके टम्टा, महेश पंत, जेएस बोहरा, आरएस मेहरा, सुधीर वर्मा, दीपिका सहित विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed