{"_id":"59b81a9e4f1c1be47f8b6793","slug":"141505237662-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन के समीप कूड़ा फेंकने से मालता के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन के समीप कूड़ा फेंकने से मालता के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका द्वारा नगर का कूड़ा बागेश्वर-दफौट सड़क के पुलिस लाइन के पास फेंकने से दफौट और मालता के ग्रामीण भड़क गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह करीब छह बजे नारेबाजी कर कूड़े के ढेर के पास सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम एसएस राणा और ईओ राजदेव जायसी ने मौके पर आकर लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने 11:30 बजे जाम खोल दिया।
बीते सोमवार सुबह करीब छह बजे पुलिस लाइन के पास और बागेश्वर-दफौट पर जाम लगा दिया। वक्ताओं ने कहा कि कहा कि यहां कूड़ा डालने से लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। कई बार मांग की जा चुकी है कि यहां कूड़ा न फेंका जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि दी कि यदि भविष्य में यहां कूड़ा फेंका गया तो आंदोलन किया जाएगा। जाम लगाने वालों में हेमंत बिष्ट, कुंदन कनवाल, मदन राम, पवन सिंह, राजन सिंह, नीमा दफौटी, आनंद तिवारी और गणेश सिंह आदि थे।