फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   14 Goats Killed By Leopard

तेंदुए ने रिखाड़ी के धुरकोट में 14 बकरियां मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
14 Goats Killed By Leopard
गरुड़ के हरिनगरी में गश्त करती वन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : GARUD
बागेश्वर। जिले के रिखाड़ी के धुरकोट (कपकोट) में तेंदुए ने 14 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। आठ बकरियों के शव बरामद हो गए हैं। छह बकरियों का सुराग नहीं लगा है। तेंदुए के आतंक से पशुपालक परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को धुरकोट निवासी पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय पुष्कर राम घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बकरियों को चरा रही थीं। शाम के समय अचानक तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बकरियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते तेंदुए ने आठ बकरियों को मौके पर ही मार डाला। कुछ बकरियों को तेंदुआ घसीटते हुए ले गया। पार्वती देवी ने बताया कि छह बकरियों का अब भी कोई सुराग नहीं लगा है। सूचना पर बुधवार को वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया। प्रभावित महिला को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

रिखाड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह टाकुली ने बताया कि महिला बकरी पालन कर आजीविका चलाती थी। इस घटना से महिला को भारी आर्थिक चपत लगी है। उसके सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित महिला को मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि नगरी में तेंदुए की दस्तक
गरुड़ (बागेश्वर)। गढ़खेत रेंज के हरिनगरी में तेंदुए की आवाजाही देखी गई है। घास काटने के दौरान महिलाओं ने आबादी क्षेत्र में दो तेंदुए देखे। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने भी क्षेत्र में गश्त की है।
ग्रामीणों के अनुसार गढ़खेत रेंज के हरि नगरी चाय फैक्टरी और अमस्यारी वन पंचायत में दो तेंदुओं ने कई दिनों से डेरा जमाया है। आबादी में दो तेंदुओं के आये दिन दिखने से ग्रामीण भयभीत है। मंगलवार की रात वन रेंजर गढ़खेत हरीश खर्कवाल और उनकी टीम ने गांव का दौरा किया। ग्रामीण तेंदुओं को भगाने के लिए देर रात तक कनस्तर बजाते रहे है। बुधवार दोपहर हरि नगरी की महिलाओं को खेतों में घास काटने के दौरान दो तेंदुए दिखाई दिए। सहमी महिलाएं ने हो हल्ला कर सकुशल घर लौटीं।

हरि नगरी के पूर्व प्रधान लक्ष्मण राम ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। वन रेंजर हरीश खर्कवाल ने बताया कि तेंदुओं को पिंजरों में कैद करने के संबंध डीएफओ को लिखा गया है। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed