फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   1398 did not get scholarship due to not linking Aadhar with account

Bageshwar News: खाते से आधार लिंक नहीं करने पर 1398 को नहीं मिली छात्रवृति

Wed, 07 Aug 2024 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 07 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
1398 did not get scholarship due to not linking Aadhar with account
बागेश्वर। बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं होने के चलते कई विद्यार्थियों को छात्रवृति का भुगतान नहीं हो सका। ऐसे विद्यार्थियों की सूची शासन ने विभाग को वापस भेजी दी है। अब बैंक खाते से आधार लिंक कराने पर ही इन विद्यार्थियों को छात्रवृति दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग में पंजीकृत वर्ष 2023-24 के 1398 विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृति नहीं पहुंची। इसमें अनुसूचित जाति के 1291, ओबीसी के 67 और ईबीसी के 40 विद्यार्थी शामिल हैं। शासन ने विद्यार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो विभाग ने आधार नंबर खाते से जोड़ने के लिए कई माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया। इसके बाद भी वंचित विद्यार्थी बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं करा पाए। इस कारण विद्यार्थियों काे छात्रवृति पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम चंद्र तिवारी का कहना है कि जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं हुई है, उन्हें आधार सीडिंग कराने के निर्देश दे दिए हैं। आधार सीडिंग होने के बाद ही विद्यार्थियों की लिस्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृति का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed