{"_id":"5ccf2478bdec22073706bcb4","slug":"131557079160-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुरचुनिया में दो-तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुरचुनिया में दो-तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल संकट भी विकट हो गया है। भुरचुनिया में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। क्षेत्रवासी कोई एक किमी नीचे तहसील रोड पर लगे हैंडपंप से पानी भर कर प्यास बुझा रहे हैं।
भुरचुनिया में शिक्षा विभाग का दफ्तर, इंटर कॉलेज, जजी परिसर समेत 20-25 परिवार रहते हैं। इसके अलावा यहां सरकारी आवास भी हैं। सरकारी दफ्तर और आवास होने के बाद भी यहां तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। पानी के लिए टैंकर नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में ये लोग ऊपरी इलाके से नीचे तहसील रोड पर लगे सरकारी नल से पानी ले जाने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासी नीरज और कोमल ने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जल संस्थान के ईई एमके टम्टा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में रोस्टर के हिसाब से पानी की आपूर्ति हो रही है, अभी तक आपूर्ति ठप होने संबंधी शिकायत नहीं मिली है। इसे दिखाकर आपूर्ति सुचारु की जाएगी। ब्यूरो