{"_id":"5ca3a67dbdec221462309615","slug":"131554228861-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा प्लान के अनुसार ही काम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा प्लान के अनुसार ही काम करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव में सुरक्षा प्लान और जीपीएस ट्रैकिंग प्लान की जानकारी सुरक्षा कर्मियों को दी गई। कर्मियों को प्लान के वोटिंग वाले दिन प्लान के अनुसार ही काम करने के कड़े निर्देश दिए।
मंगलवार को बीडी पांडे डिग्री कॉलेज सभागार में डीएम रंजना राजगुरु और एसपी लोकेश्वर सिंह ने सुरक्षा कर्मियों को प्लान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ से 100 मीटर के दायरे में कोई भी दल का प्रतिनिधि, चुनाव प्रचार सामग्री नहीं होगी।
चुनाव ड्यूटी के बारे में बताया कि नौ अप्रैल को डिग्री कॉलेज से कपकोट के दूरस्थ बूथों के लिए 43 पोलिंग पार्टियां बाकी बूथों, बागेश्वर विधानसभा के लिए सभी पोलिंग पार्टियां 10 अप्रैल को रवाना होंगी।
विज्ञापन
दृष्टिहीनों की मदद को एक व्यक्ति अनुमन्य
बूथों पर महिला पुरुष की अलग-अलग पंक्तियां, मतदान कक्ष पर मोबाइल पर प्रतिबंध, गर्भवती, बुजुर्गों को वोटिंग में प्राथमिकता, दिव्यांग और बुजुर्ग के लिए छड़ी, बैसाखी जबकि दृष्टिहीन व्यक्ति के साथ एक व्यक्ति मदद के लिए अनुमन्य होगा। डीएम ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मी ईडीसी के जरिए वोट दे सकते हैं।
जीपीएस से ट्रैक होंगी पोलिंग पार्टियां
पोलिंग पार्टियों के वाहन को जीपीएस के जरिये ट्रैक किया जाएग। जिन बूथों पर संचार के साधन नहीं है वहां वैकल्पिक व्यवस्था के लिए वायरलैस सैट, डीएसपीटी का इंतजाम है। एसपी ने कहा कि कोई भी सुरक्षा कर्मी बूथ के अंदर नहीं जाएगा, विशेष हालातों में पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही जाएगा।
यह लोग रहे मौजूद
बैठक में एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार, योगेंद्र सिंह, डीएसओ अरुण वर्मा, मास्टर ट्रेनर दीप जोशी आदि मौजूद थे।
सुरक्षा में तैनात है पीआरडी और होमगार्ड भी
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस के साथ-साथ 75 होमगार्ड, 233 पीआरडी, बाहरी जिलों के 400 होमगार्ड, एक-एक कंपनी पीएसी और आईटीबीपी की तैनात की गई है।