{"_id":"5ba92aec867a5537ba40627d","slug":"131537813228-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों और ग्रामीणों पर झपटा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मियों और ग्रामीणों पर झपटा तेंदुआ
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जौलकांडे में दहशत मचाने वाले तेंदुए ने वन कर्मियों और ग्रामीणों पर हमले की कोशिश की। हमले पर आमादा तेंदुए को वन कर्मियों और ग्रामीणों ने लाठियां फटकार कर भगाया। इंसानी झुंड पर भी हमले की कोशिश से लोगों में दहशत बढ़ गई है।
सोमवार की शाम जौलकांडे गांव में वन कर्मी और ग्रामीण पिंजरा चेक कर वापस लौट रहे थे। तभी पेड़ों की आड़ में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने वन कर्मियों और ग्रामीणों के झुंड पर झपटने की कोशिश की। तेंदुए को देखकर वन कर्मियों और ग्रामीणों ने हो हल्ला किया और लाठियां फटकारी। इसके बाद तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। बता दें कि जिले के अन्य क्षेत्रों की तरह ही जौलकांडे में भी तेंदुए का आतंक छाया है। तेंदुए लगातार ग्रामीण बस्ती की ओर रुख कर रहा है। अब तक कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। इसे देखते हुए वन विभाग ने गांव की सीमा पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।