{"_id":"5b8acdc442c7924667532000","slug":"131535823300-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागत जिला जज डा. शर्मा का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागत जिला जज डा. शर्मा का किया स्वागत
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। नवागत जिला जज डा. ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह अल्मोड़ा के साथ ही इस जिले का काम भी देखेंगे। बार ऐसोसिएशन की जिला इकाई ने एक कार्यक्रम कर उनका भव्य स्वागत किया।
बार भवन के जीना स्मृति सभागार में जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुुए जिला जज डॉ. शर्मा ने कहा कि वह अल्मोड़ा जिले के साथ ही इस जिले के न्यायिक कार्यों के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम सेे जन वैधानिक समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी जागरूकता अभियान चलाएंगे। ताकि अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति को न्याय मिल सके। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने जिला जज डा. शर्मा को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। कहा कि उनके सानिध्य में यहां पूर्व में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। अधिवक्ताओं को आगे भी मार्गदर्शन मिलेगा। संचालन बार के सचिव मनोज जोशी ने किया। वहां अपर जिला जज शमशेर अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह और न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर/ गरुड़ सुमन जी, शासनकीय अधिवक्ता आबिद हसन, बसंत पाठक, चंचल कार्की, चंचल पपोला, कुंडल धपोला, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, हरीश जोशी और दिग्विजय जनौटी आदि मौजूद थे।