फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सरयू नदी व भागीरथी गधेरे में चला सफाई अभियान

सरयू नदी व भागीरथी गधेरे में चला सफाई अभियान

Sun, 20 May 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी व भागीरथी गधेरे में चला सफाई अभियान
बागेश्वर। स्वच्छ बागेश्वर अभियान के तहत रविवार को सरयू नदी और भागीरथी गधेरे में सफाई की गई। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नदी नालों से कूड़ा करकट साफ किया। इस दौरान कोर कमेटी के सदस्यों ने लोगों से कूड़ा खुले में न फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रविवार को नगरपालिका, पवित्र भागीरथी अभियान के तहत गठित कोर कमेटी सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भागीरथी तिराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद सदस्यों ने नालियों में जमा कूड़ा करकट साफ किया। नगरपालिका के पर्यावरण मित्रों ने पुल से भागीरथी गधेरे में डाले गए कचरे को निकालकर वाहन तक पहुंचाया। स्थानीय लोगों से कूड़ा करकट नदी, नालों, सड़कों में न फेंकने की अपील की। अभियान में जेसी पांडेय, आलोक पांडेय, भूपेंद्र जोशी, जगदीश उपाध्याय आदि शामिल थे।
विज्ञापन


इधर फड़ व्यापारी एसोसिएशन ने सरयू-गोमती संगम में सफाई अभियान चलाया। सभी व्यापारियों ने स्नान घाट में जमा कचरे को निकालकर नष्ट किया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सभी के सहयोग से यहां की नदियों, सड़कों, पैदल मार्गों को साफ-सुथरा रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि लोग कूड़ा कूड़ेदानों में डालें तो गंदगी की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed