फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट के जंगलों में धधकी आग

कपकोट के जंगलों में धधकी आग

Mon, 05 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के जंगलों में धधकी आग
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के जंगलों में दो दिन से आग धधक रही है। आग से हरे-भरे जंगल काले हो गए हैं। छोटे-छोटे पौधे झुलस गए हैं। लोगों ने वन विभाग से जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन


नेली, जसरौली, झोपड़ा, मल्लादेश और फरसाली के जंगल में आग लगी हुई है। आग से जंगलों को खासा नुकसान हुआ है। आग से कई वन्य प्राणियों के झुलसने की आशंका जताई जा रही है। धूं-धूंकर जल रहे जंगलों से पर्यावरण पर खतरा मंडराते जा रहा है।
विज्ञापन


बरसात में बाढ़ और भू-स्खलन का खतरा बढ़ने के साथ ही जलस्रोतों में पानी की मात्रा कम होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, जंगलों की आग बुझाने के लिए न तो वन विभाग ही प्रभावी कदम उठा रहा है, न ही पर्यावरण के लिए काम करने वाले एनजीओ ही आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने वन विभाग से जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, राजि अधिकारी बीसी पंत ने बताया कि कुछ लोग घास के लालच में जंगलों में आग झोंक देते हैं। ऐसे तत्वों के पकड़ में आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed