फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 08 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

बागेश्वर। काफलीगैर से शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर धरना दिया। आंदोलनकारी महिलाओं ने शुक्रवार तक दुकान नहीं हटाने पर शनिवार को नेशनल हाइवे पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

बृहस्पतिवार सुबह दर्जनों महिलाओं ने काफलीगैर में शराब की दुकान के बाहर धरना शुरू कर दिया। महिलाओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा पूर्व में शराब की दुकान हटाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद दुकान हटाने को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इतने बड़े विरोध के बावजूद यहां पर शराब की दुकान खोल दी गई। महिलाओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर काफलीगैर में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य रवि करायत और भूपाल सिंह रौतेला ने कहा कि काफलीगैर में शराब की दुकान खोलकर आंदोलनकारी महिला शक्ति का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शुक्रवार तक शराब की दुकान नहीं हटाई जाती है तो शनिवार को नेशनल हाइवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में प्रधान ललिता देवी, हेमा, पुष्पा, मोहनी, जानकी, तारा देवी, तुलसी, ममता, नीमा, विमला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed