फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   13 cattle died due to lightning

Bageshwar News: बिजली गिरने से 13 मवेशियों की मौत

Thu, 27 Apr 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 27 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
13 cattle died due to lightning
बागेश्वर। विकासखंड के लेटी गांव में बिजली गिरने से 13 मवेशियों की मौत हो गई है। गनीमत रही कि घटना के समय मवेशियों के पास कोई चरवाहा नहीं था अन्यथा नहीं तो जनहानि भी हो सकती थी। प्रभावितों ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लेटी के पशुपालकों ने चुगान के लिए मवेशी गांव के पास खाईनधार के जंगल में छोड़े थे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक तेज चमक के साथ चीड़ के पेड़ पर बिजली गिरी जिसकी चपेट में 10 बैल और तीन गाय आ गए। सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ड्याराकोटी ने बताया कि बिजली गिरने से पान सिंह पुत्र गुमान सिंह, चंदन सिंह पुत्र देव सिंह और ठाकुर सिंह पुत्र देव सिंह की एक-एक गाय की मौत हो गई। इसके अलावा जीत सिंह पुत्र केशर सिंह, ललित सिंह पुत्र दुलप सिंह, गोविंद सिंह पुत्र तेज सिंह, पान सिंह पुत्र हरक सिंह, आन सिंह पुत्र तेज सिंह, मोहन सिंह पुत्र जगत सिंह, जीवन सिहं पुत्र उदे सिंह, राम सिंह पुत्र उत्तम सिंह, दरपान सिहं पुत्र देव सिंह और मोहन सिंह पुत्र पान सिंह के एक-एक बैल की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की छत पर गिरा पेड़, हादसा बचा

बागेश्वर। जिले में मौसम के करवट बदलने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई है। आंधी और बारिश के कारण विकासखंड के चौगांवछीना (देवलधार) में एक मकान की छत पर पेड़ टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ का कुछ हिस्सा ही छत पर गिरा और बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर पेड़ को काटकर हटा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को दोपहर बाद चौगांवछीना (देवलधार) क्षेत्र में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। हवा की चपेट में आकर गांव के घिंगरतोला तोक निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र गंगा राम के घर के पीछे लगा पेड़ टूटकर उनके मकान की छत पर गिर गया। पेड़ गिरने की आवाज से परिवार वाले भागकर बाहर आए और राजस्व उपनिरीक्षक और आपदा प्रबंधक विभाग को सूचित किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर गई और पेड़ को काटकर मकान की छत से हटा दिया गया है। पेड़ गिरने से मकान को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। संवाद
ढोक्टी गांव में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, बागेश्वर समेत जिलेभर में बारिश
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के ढोक्टी गांव में ओलावृष्टि से फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचता है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जिलेभर में बारिश हुई। बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बृहस्पतिवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ढोक्टी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर काफी देर तक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से फसल और सब्जी को व्यापक नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान राजेंद्र दानू ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। सब्जी के साथ ही फलों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

इधर जिला मुख्यालय में दोपहर करीब दो बजे आधा घंटा तक तेज बारिश हुई। शाम को पौने पांच बजे बाद एक बार फिर जिलेभर में बारिश हुई। बारिश के कारण जनजीवन तो अस्तव्यस्त हो गया। साथ ही बारिश होने से ठंड एक बार फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed