{"_id":"5ccc841fbdec22070460a142","slug":"121556907039-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 साल के पल्लेदार ने की नियमितीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 साल के पल्लेदार ने की नियमितीकरण की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पूर्ति विभाग में 30 सालों से लगातार काम कर रहे 58 साल के पल्लेदार ने डीएम रंजना राजगुरु से नियमित किए जाने की मांग की है। ताकि रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से पहले नियमित हो और इसका लाभ मिले। कुंदन सिंह बघरी ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि वह 1989 में पूर्ति विभाग के भराड़ी गोदाम में पल्लेदार/चौकीदार के पद पर दैनिक वेतन भोगी के रुप में तैनात हुआ।
तब से अभी तक 30 साल बीतने के बाद भी वह दैनिक वेतन भोगी है जबकि कई जूनियर पल्लेदारों को नियमित कर दिया। बघरी ने कहा कि कांडा खाद्यान्न गोदाम में एक पल्लेेदार 31 मार्च को रिटायर हुआ है इसलिए वहां पर एक पद रिक्त है। उन्होंने रिटायरमेंट के दो साल पहले इसी पद पर नियमित करने की मांग की ताकि नियमितीकरण का लाभ मिल सके।