फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शक्ति केंद्र की रणनीति पर मंथन किया

शक्ति केंद्र की रणनीति पर मंथन किया

Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
शक्ति केंद्र की रणनीति पर मंथन किया

विज्ञापन
बागेश्वर। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी हैं। इसके तहत कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र की रणनीति पर मंथन किया। इस दौरान बूथ की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी बांटी गई।

रविवार को उल्का मंदिर प्रांगण में भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए शक्ति केंद्रों की उपयोगिता पर चर्चा की गई। नगर मंडल और वार्डों को शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करने की रणनीति पर मंथन किया। निकाय चुनाव की तैयारी के सिलसिले में बूथ स्तर की मजबूती पर जोर दिया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और सक्रिय चुनाव प्रचार के लिए जिम्मेदारी भी बांटी गई। तय हुआ कि कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को लामबंद करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश साह, हरीश सोनी, कुंदन परिहार, बीबी पांडे, आलोक साह, महेश बेलवाल, जगदीश जोशी, प्रमोद मेहता, मोहन जोबशी, गोविंद लाल, रमेश साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed