{"_id":"5b4b90574f1c1b8f568b473f","slug":"121531678807-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को लेकर क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को लेकर क्रमिक अनशन शुरू
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सड़क की मांग को लेकर जुनायल के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। आंदोलन के तहत ग्रामीणों ने गांव में ही पीपल के पेड़ के नीचे डेरा डाल दिया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने तक अनशन पर डटे रहने का एलान किया। साथ ही सड़क न बनने पर लोस चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दी।
रविवार को सड़क की मांग को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण पीपल के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए। कहा कि सड़क न बनने से गांव विकास से अछूता रह गया है। जुनायल के साथ ही मौउडियार, ग्वातोली, लैसानी, सुंदिल के ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए 10 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
इलाज आदि आपात स्थिति में यह दूरी जान पर भारी लग रही है। बार-बार गुहार के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है। शासन और प्रशासन समस्या की सुध नहीं ले रहा। इस दौरान रमेश जोशी, मोहन राम, हरीश कांडपाल, महेश जोशी, उमेश जोशी, भाष्कर कांडपाल, कमलेश जोशी, हरीश मेहता, नीमा जोशी, गीता जोशी, विनोद जोशी, मंजू जोशी, गोविंद जोशी आदि थे।