फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   उभरती महिला बॉक्सर के परिजनों ने लगाया उपेक्षा का आरोप

उभरती महिला बॉक्सर के परिजनों ने लगाया उपेक्षा का आरोप

Sun, 22 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
उभरती महिला बॉक्सर के परिजनों ने लगाया उपेक्षा का आरोप
बागेश्वर। जिले की उभरती महिला बॉक्सर हेमा दानू के परिजनों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि नेशनल में रजत पदक जीतने के बावजूद शासन प्रशासन की ओर से कोई सम्मान तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन


बागेश्वर जिले के कफलानी निवासी हेमा दानू अंडर 17 आयु वर्ग में आयोजित राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर चुकी है। हल्द्वानी महाविद्यालय से बीकॉम कर रही हेमा इस समय इंडिया कैंप रोहतक में बॉक्सिंग की कोचिंग ले रही है। सेना से रिटायर हेमा दानू के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को विशेष प्रशिक्षण के लिए जर्मनी जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए उसका वीजा बनाया जाना है। पासपोर्ट कार्यालय अल्मोड़ा में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के 15 दिन बाद भी वेरीफिकेशन की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हेमा के सभी साथी जर्मनी जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना में बॅाक्सिंग के कोच रह चुके कृपाल सिंह का कहना है कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी ओर उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई सहायता नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed