{"_id":"5a7b33274f1c1bf07b8b6110","slug":"121518023463-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी बाजार में बीएसएनएल सेवा चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी बाजार में बीएसएनएल सेवा चरमराई
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के भराड़ी बाजार में बीएसएनएल सेवा चरमराने से उपभोक्ताओं में रोष है। व्यापारियों और नागरिकों ने बीएसएनएल के अभियंताओं से व्यवस्था शीघ्र ढर्रे पर लाने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सेवा शीघ्र दुरुस्त नहीं हुई तो वह अपने सिम विभाग के हवाले कर देंगे।
पूर्व बीडीसी सदस्य और व्यापारी हुकुम सिंह दानू ने बताया कि पूर्व में बाजार में बीएसएनएल सेवा आए दिन चरमराते रहती थी।
व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों ने व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आंदोलन किया। बीएसएनएल ने 2017 में कन्यूटी में एक और मोबाइल टॉवर लगाया। सभी को सुविधा हो रही थी। इस बीच उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बीएसएनएल के सिग्नल कम आने के कारण उनकी बात परिजनों से नहीं हो पा रही है। व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।