{"_id":"5a43dbf14f1c1b95188bc453","slug":"121514396657-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क न बनने तक करेंगे अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क न बनने तक करेंगे अनशन
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बिलौना-सप्तेश्वर मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने उपेक्षा को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दोहराई।
शांतेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन में बुधवार को पूरन सिंह मेहता और आनंद सिंह मेहता बैठे। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क निर्माण के मामले में अभी तक क्षेत्र की जनता को ठगा जा रहा है। सड़क नहीं होने से पांच किमी की दूरी पैदल ही तय करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहां राजेंद्र सिंह असवाल, बालम सिंह, विशन सिंह, महेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, खीम सिंह, आनंद सिंह मेहता आदि थे।