फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट में राज्याभिषेक, भंतोला में लिया राम ने जन्म

कपकोट में राज्याभिषेक, भंतोला में लिया राम ने जन्म

Sun, 05 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में राज्याभिषेक, भंतोला में लिया राम ने जन्म
कपकोट/कमेड़ीदेवी। राम राज्याभिषेक के साथ कपकोट में रामलीला संपन्न हो गई। उधर, कमेड़ीदेवी क्षेत्र के भंतोला में रामलीला मंचन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कपकोट में अंतिम दिवस की लीला का शुभारंभ ग्रामीण बैंक बागेश्वर के प्रबंधक हीरा सिंह ऐठानी, आदर्श प्राथमिक पाठशाला कपकोट के प्रधानाध्यापक केडी शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शेर सिंह ऐठानी ने दीप जलाकर किया।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी और एंजल्स अकादमी के बच्चे प्रथम, मां उमा बाल शिक्षा स्वास्थ्य मंदिर द्वितीय, राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला ओर पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा के बच्चे तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष गणेश कपकोटी, सह निदेशक प्रकाश कांडपाल, निदेशक आनंद बल्लभ पांडे, मां भगवती सेवा समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह कपकोटी, लक्ष्मी दत्त कांडपाल, त्रिलोक कपकोटी, मोहन कपकोटी, दयाल चंद्र जोशी, व्यवस्थापक गोविंद बिष्ट, चंद्र सिंह, नरेंद्र, दीवान सिंह, प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कमेड़ीदेवी क्षेत्र के भंतोला में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। शनिवार को कमेटी संरक्षक जोगा सिंह मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश हरड़िया ने रामलीला का शुभारंभ किया। पहले दिन की रामलीला में राम जन्म तक के दृश्यों का मंचन किया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष कै. पदम सिंह, कोषाध्यक्ष ललित जोशी, सह कोषाध्यक्ष ख्यालीदत्त जोशी, व्यवस्थापक विपिन जोशी, सुरेश जोशी, देवकीनंदन जोशी, कुंवर सिंह, लछम सिंह, प्रधान सेरी चनर राम, दरपान राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed