{"_id":"595691314f1c1b52318b482f","slug":"121498845489-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीखी विधाओं से जनता को लाभ तक पहुंचाएं - रंजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीखी विधाओं से जनता को लाभ तक पहुंचाएं - रंजना
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह ग, घ कार्मिकों और अधिकारियों के 12 दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। समापन अवसर पर डीएम रंजना ने प्रशिक्षणार्थियों का आह्वान किया कि सीखी गई विधाओं से जनता को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करें।
उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि प्रशिक्षण में जो बातें उन्होंने सीखी हैं उसे क्षेत्र में जाकर जनता के साथ साझा करें। उन्होंने अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए कहा। इस अवसर पर डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इसमें प्रशिक्षणार्थियों को संप्रेषण कौशल, समय प्रबंधन, नेतृत्व विकास, ई-गवर्नेंस, विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। डायट के प्राचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल, कैलाश प्रकाश चंदोला, पीसी पांडे, केएस कर्म्याल ने प्रशिक्षण दिया। नोडल अधिकारी और डीईओ आकाश सारस्वत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में हेमा जोशी, राजेंद्र चंद्र, कैलाश जोशी आदि थे। ब्यूरो