{"_id":"5939811c4f1c1ba2228b458c","slug":"121496940828-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि कर्मचारी के हाथ में फटा मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि कर्मचारी के हाथ में फटा मोबाइल फोन
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि कर्मचारी के मोबाइल में धमाका
बागेश्वर। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी का मोबाइल गर्म होने के बाद धमाके के साथ फट गया। कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल को दूर फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लोनिवि बागेश्वर में कार्यरत जय पांडे बृहस्पतिवार को ऑफिस में अपना काम निपटा रहे थे। उन्होंने अपना मोबाइल पेंट की जेब में रखा था। एकाएक उन्हें मोबाइल के गर्म होने का अहसास हुआ। जैसे ही उन्होंने जेब से मोबाइल निकाला उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं। उन्होंने बिना देरी किए फोन को दूर फेंक दिया। इसी बीच फोन धमाके के साथ फट गया। जय पांडे के अनुसार उन्होंने कुछ माह पहले ही यह फोन खरीदा था। फोन के गर्म होकर फटने की घटना से वहां हड़कंप मचा रहा।