फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   12-year-old child dies in Sarai from house

मकान से निकले सरिए में करंट से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

Sat, 27 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 27 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
12-year-old child dies in Sarai from house
यहीं पर लगा बच्चे को करंट। - फोटो : अमर उजाला

घटबगड़ वार्ड में करंट लगने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने घर का इकलौता चिराग था। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


 शनिवार को दिन में लगभग दो बजे घटबगड़ वार्ड निवासी 12 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने अपने ताऊ जगदीश के साथ खाना खाया। इसके बाद वह खेलने चला गया। बताया जा रहा है कि सुलभ शौचालय के समीप जब उसने एक मकान की सरिया को पकड़ा तो वह करंट की चपेट में आ गया। पास में मौजूद एक बच्चे मिथुन ने आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पर जब एक युवक उसे बचाने पहुंचा तो उसको भी तेज झटका लगा और वह छिटककर दूर जा गिरा। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में सरिए से चिपके सौरभ को बांस के डंडे की मदद से हटाया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ घर का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन


उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल टीआर वर्मा और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडेय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। विद्युत विभाग के ईई ने बताया कि मकान के सरिया में लपेटे गए घरेलू तार के कट जाने से उसमें करंट आ रहा था। कटी केबिल को सरिए से हटा दिया गया है। इधर बच्चे के परिजनों ने इसे विद्युत विभाग की लापरवाही करार देते हुए विभाग के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed