फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   12 JCB In Bageshwar District

Bageshwar News: बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़क खोलने के लिए 12 जेबीसी तैनात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 JCB In Bageshwar District
बागेश्वर। आपदा सचिव रंजीत सिन्हा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शीतलहर से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने रैनबसेरों में पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने, बर्फबारी वाले इलाकों में राशन की व्यवस्था, सड़कों को खोलने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने को कहा। पाला गिरने वाली सड़कों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, पाला पिघलाने के लिए चूना और नमक का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि जिले में अलाव जलाने के लिए 49 जगह चिह्नित किए हैं, जिनमें से 28 स्थानों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है। सभी तहसील स्तर पर 150 कंबल रखे हैं, 31 जरूरतमंदों को बांटे दिए गए हैं। बर्फबारी वाले क्षेत्रों की सड़कों को खोलने हेतु 12 जेसीबी तैनात किए गए हैं, इन क्षेत्रों में मार्च तक का खाद्यान्न और दवाइयां भंडार की गई हैं।
विज्ञापन

बर्फबारी की संभावना को देखते हुए सभी ट्रैक रूटों पर ट्रैकिंग बंद कर दी गई है। नगर निकायों में तीन अस्थायी रैनबसेरे चिह्नित कर उनमें पर्याप्त सुविधा की गई है। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस से अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ संजय सिंह, एडीएम चंद्र सिंह सिंह इमलाल, एसडीएम हरगिरि, मोनिका, राजकुमार पाण्डे, पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, ईओ सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed