{"_id":"5c1a8c06bdec2256c106d986","slug":"11545243654-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृत सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो मेडल वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृत सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो मेडल वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के परिजनों ने कराला-पालड़ीछीना-जैन करास मोटर मार्ग का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर वह सेनानी के प्रमाण पत्र मेडल सहित वापस कर देंगे।
कराला पालड़ी निवासी मोहन सिंह करायत ने बताया कि क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के नाम पर सरकार ने सड़क स्वीकृत की थी मगर विभाग ने अभी तक स्वीकृत सड़क का काम पूरा नहीं किया है। इससे ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल रह है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर 18 दिसंबर से आंदोलन का निर्णय लिया था जिसे फिलहाल स्थगित किया गया है। कहा कि सड़क का निर्माण पूर्ण न होने पर 14 जनवरी से बागेश्वर में चक्का जाम, प्रदर्शन किया जाएगा। सेनानी के पुत्र महेंद्र सिंह करायत ने पिता को मिलेे सम्मान, प्रमाण पत्रों को वापस करने की चेतावनी भी दी है।