{"_id":"5be70bb7bdec2269602c5a77","slug":"11541868471-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्ला टैक्सी स्टेंड पर नाली का निर्माण जल्द करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्ला टैक्सी स्टेंड पर नाली का निर्माण जल्द करो
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के पिंडारी रोड स्थित तल्ला टैक्सी स्टेंड से पानी के पंप तक पक्की नाली का निर्माण नहीं किया गया है। नाली का निर्माण नहीं होने वहां गंदगी जमी रहती है। नागरिकों और व्यापारियों ने लोनिवि से पानी के निकास के लिए शीघ्र पक्की नाली का निर्माण कराने की मांग की है। मालूम हो कि पिंडारी सड़क के तल्ला टैक्सी स्टेंड से जल संस्थान के पानी के पंप के समीप तक घरों, होटलों और बरसात के पानी के निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण नहीं किया गया है। कच्ची नाली में गंदगी जमी होने से उसमें से दुर्गंध उठ रही है। नाली में जानलेवा कीड़े भी पल रहे हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने लोनिवि से नाली का शीघ्र निर्माण करने की मांग की है। मांग करने वालों नीरज, जयंत, सौरभ, राहुुल, किशोर सिंह, प्रेमा देवी आदि शामिल हैं।