{"_id":"5bdde50cbdec22694517dd22","slug":"11541268748-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति पोस्टर लगाने से बाज नहीं आ रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति पोस्टर लगाने से बाज नहीं आ रहे प्रत्याशी
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी होने के बाद भी निकाय चुनाव के प्रत्याशी बिना अनुमति पोस्टर लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। आचार संहिता प्रभारी शंकर सिंह बोरा ने शनिवार को भी शहर में बिना अनुमति लगाए गए पोस्टरों को हटाते हुए कार्रवाई की संस्तुति की।
शहर के विभिन्न स्थानों में पोस्टर लगाने के आरोप में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया था। प्रत्याशियों को नोटिस का जवाब तीन दिन के भीतर देना है। नोटिस जारी होने के बाद भी प्रत्याश, उनके समर्थकों ने शुक्रवार रात भी सरकारी और निजी संपत्ति पर प्रचार के लिए बैनर पोस्टर लगाए।
आचार संहिता प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर सिंह बोरा ने शनिवार को भी टीम के साथ पोस्टरों को हटाया। कहा कि पोस्टर हटाने का खर्चा संबंधित प्रत्याशियों के खर्च में जोड़ा जाएगा। इधर रिटर्निंग अफसर राकेश तिवारी ने सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।