{"_id":"5b79ac4142c792465b688a0f","slug":"11534700609-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी को लावारिस छोड़ने पर ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी को लावारिस छोड़ने पर ग्रामीण भड़के
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरमघर (बागेश्वर)। सनगाड़ मार्ग पर गो वंशीय मवेशी को लावारिस छोड़ने पर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने पिकअप चालक को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी हिदायत के बाद चालक को मवेशी समेत वापस लौटा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
रविवार को क्षेत्रवासियों ने सनगाड़ रोड पर पिकअप यूके 02 सीए 0592 से एक व्यक्ति को गो वंशीय मवेशी उतारते देखा। मवेशी को सड़क पर छोड़ने के बाद चालक वापस लौटने लगा। इस बीच मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया और पुलिस को खबर की। गो वंशीय को इस तरह लावारिस छोड़ने पर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने पशुपालक की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए। कमेड़ी चौकी प्रभारी पीसी जोशी ने बताया कि चालक रीमा निवासी धीरेंद्र सिंह एक बछिया को लावारिस छोड़ने आया था लेकिन ग्रामीणों के देख लेने से उसका मंसूबा पूरा नहीं हुआ।