{"_id":"5b05ac1b4f1c1b894c8b6ab3","slug":"11527098395-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 23 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग को लेकर डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फेडरेशन बागेश्वर (डीएएसएफबी) के छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में आपातकाल में नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे छात्रों ने कहा कि जिला अस्पताल में जांच के बाद रोगियों को अधिकांश दवाएं बाहर से लिखी जाती हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात विक्रम प्रसाद की तबियत बिगड़ गई थी। रात करीब 1:30 बजे अस्पताल ले जाने पर मरीज को दो इंजेक्शन लगाने के बाद तीमारदारों से अन्य दवाएं बाहर से लाने को कहा गया। जबकि रात में कोई भी दवा की दुकान खुली नहीं रहती है। छात्रों ने चौबीस घंटे सभी तरह की दवाएं मरीजों को अस्पताल से उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई। वहां प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, ललित गोस्वामी, पंकज कुमार, विक्रम कोहली, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार आदि थे।