फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सत्य प्रकाश के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

सत्य प्रकाश के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 17 Jul 2017 10:44 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
सत्य प्रकाश के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
बागेश्वर। पर्वतीय पावर लिमिटेड मुनार में तैनात जूनियर इंजीनियर सत्य प्रकाश की मौत का खुलासा नहीं होने से परिजनों में रोष है। परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 25 जून की रात को पर्वतीय पावर कंपनी में कार्यरत बचीगांव हड़बाड़ निवासी सत्य प्रकाश की मौत हो गई थी। सत्य प्रकाश को अस्पताल लाए साथियों का कहना था कि मोबाइल पर बात करने के दौरान वह छत से गिर गया था। मामले में मृतक के पिता जगदीश चंद्र की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ कपकोट थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के 20 दिन से अधिक का समय बाद भी हत्यारों के नहीं पकड़े जाने से परिजनों में नाराजगी है। सत्य प्रकाश के पिता ने एसपी को ज्ञापन भेजकर कुछ लोगों पर हत्या में शामिल होने का शक जाहिर किया है। जगदीश चंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर सात गहरे जख्म और अन्य चोटों के निशान हैं। सत्य प्रकाश के पिता का कहना है कि उनके बेटे की साजिशन हत्या की गई है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संगठक हरीश त्रिकोटी ने भी सत्य प्रकाश के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed