{"_id":"5f1db5f28ebc3e637749276d","slug":"113-people-swab-sample-taken-in-simkuna-bageshwar-news-hld391158024","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमकुना में 113 लोगों के स्वैब सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमकुना में 113 लोगों के स्वैब सैंपल लिए
विज्ञापन
कांडा(बागेश्वर)। ग्रामसभा सिमकुना में आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए 113 लोगों के स्वैब लिए गए। स्वैब को कोविड-19 जांच के लिए भेजा गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया ने बताया कि रविवार को उनकी टीम ने सिमकुना गांव जाकर आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए लोगों के नाक और मुंह के स्वैब लिए, जिन्हें सीएमओ कार्यालय बागेश्वर से जांच के लिए भेजा जाएगा। डॉ. पोखरिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बाहर से आए प्रवासियों के साथ ही गांव में रहने वाले आम लोगों के भी स्वैब लिए जा रहे हैं।
साथ ही लोगों को कोरोना से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। उन्हें मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ धोने, सफाई रखने आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। हर रविवार गांव, गांव जाकर वह कोरोना परीक्षण के लिए लोगों के स्वैब ले रहे हैं। वहां लैब टेक्नीशियन आशुतोष धपोला, फार्मासिस्ट रमेश चंद्र पांडे, आशा कार्यकर्ता बसंती देवी आदि मौजूद थे।