फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पेड़ काटने से हाइटेंशन लाइन का तार टूटा

पेड़ काटने से हाइटेंशन लाइन का तार टूटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
पेड़ काटने से हाइटेंशन लाइन का तार टूटा

विज्ञापन
बागेश्वर। रावतसेरा क्षेत्र में मुनका देवी के पास चार दिन पहले एक व्यक्ति द्वारा पेड़ काटे जाने से बिजली की हाइटेंशन लाइन का एक तार टूट गया। जिससे इस क्षेत्र के चार गांवों मेें अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली न होने से क्षेत्र में जहां कुटीर उद्योग धंधे ठप पड़े हैं वहीं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों को तेंदुओं का भय अलग से सता रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम से तार को शीघ्र जोड़ने की कई बार मांग की है। आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।


ग्रामीणों के अनुसार चार दिन पहले एक ग्रामीण द्वारा रावतसेरा के मुनका देवी की समीप एक पेड़ काटा। इसी दौरान पेड़ की टहनी की चपेट में आने से 11 केवीए की लाइन का एक तार टूट गया। इससे क्षेत्र के रतघर, दौला, ज्यूला, ज्यूला रौतेला और सागड़ गांव की आपूर्ति ठप हो गई। अभी तक ऊर्जा निगम द्वारा बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया बिजली न होने से उनके बिजली के उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। लोगों के मोबाइलों की बैट्रियां भी चार्ज नहीं हो पा रही हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से तार जोड़कर आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने को कहा है। मांग करने वालों में रमेश सिंह, दान सिंह, राजेंद्र राम, जसौद सिंह, कमला, पुष्पा, रेवती और मालती देवी आदि शामिल थे। इधर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि पेड़ गिरने से तार टूटने की सूचना मिली है। संबंधित जेई को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल के बाद दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आपूर्ति जल्द सुचारु करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed