{"_id":"5c27b996bdec2256a104e889","slug":"111546107286-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-धरमघर बस तीन दिन से न आने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-धरमघर बस तीन दिन से न आने से यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। दिल्ली से धरमघर वाया रीमा से होकर आने वाली रोडवेज की बस गत तीन दिन से नहीं आ रही है। बस न आने से क्षेत्र के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने जिला प्रशासन से बस का शीघ्र संचालन करवाने की मांग की है।
दुग नाकुरी क्षेत्र के बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पांडे ने बताया दिल्ली से वाया रीमा होते हुए रोडवेज की बस आती थी। बस से हल्द्वानी, मुरादाबाद और दिल्ली जाने वालों को खासी सुविधा हो रही थी। बस के गत तीन दिन से नहीं आने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। दिल्ली आने जाने वाले लोगों को टैक्सियों में आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में केमु की एक बस द्वाराहाट, दो जिला मुख्यालय और एक हल्द्वानी से आती थी। वह भी काफी समय से बंद पड़ी हैं। बसों के नहीं आने से हर कोई परेशान है। उन्होंने जिला प्रशासन से बसों के संचालन के लिए शीघ्र संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। ब्यूरो