{"_id":"5b65e5b54f1c1b572f8b8387","slug":"111533404597-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राउमावि जगथाना के 93 बच्चे छोड़ शिक्षकों के भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राउमावि जगथाना के 93 बच्चे छोड़ शिक्षकों के भरोसे
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। राउमावि जगथाना के 93 बच्चों को दो शिक्षकों के भरोसे छोड़ दिया है। शिक्षक भी जूनियर स्तर के हैं। विद्यालय में शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे आक्रोशित अभिभावकों ने शासन और शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की शीघ्र तैनाती करने की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
शासन और शिक्षा विभाग को भेजे ज्ञापन में अभिभावकों ने कहा है कि राउमावि जगथाना में 93 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रधानाचार्य समेत सिर्फ दो ही शिक्षक तैनात हैं। शिक्षक भी जूनियर स्तर के हैं। कई बार मांग उठाने के बाद भी विभाग की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी, एसएमसी अध्यक्ष खुशाल सिंह, रतन सिंह, हीरा सिंह, खीम सिंह, प्रेम सिंह, चंदन सिंह, दलीप सिंह और दान सिंह आदि शामिल हैं।