{"_id":"5ae35c754f1c1b330a8b6efd","slug":"111524849781-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे में रात को एक बजे तक बज रहा कानफोड़ू संगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे में रात को एक बजे तक बज रहा कानफोड़ू संगीत
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबागेश्वर। बारात और अन्य समारोहों में देर रात तक कानफोड़ू संगीत बजाकर कोर्ट के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देर रात तक डीजे बजने से आम लोगों के साथ ही बच्चे, बीमार, बुजुर्ग परेशान हैं।
कोर्ट द्वारा रात दस बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई गई है मगर बागेश्वर में कोर्ट के इन निर्देशों का कोई पालन नहीं हो रहा है। नगर और आसपास के गांवों में आयोजित होने वाली पार्टियों में देर रात तक तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे हैं। शाम से ही रात एक से डेढ़ बजे तक डीजे बजने से छात्रों की पढ़ाई तो प्रभावित होती ही है लोग ठीक से सो भी नहीं पाते हैं। रात भर कानफोड़ू गीत बजने से बच्चे, बीमार और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।