{"_id":"5a68be354f1c1b410b8b4df4","slug":"111516813877-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के जनहित में लिए गए निर्णयों को समाप्त कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के जनहित में लिए गए निर्णयों को समाप्त कर रही भाजपा
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य की जनता के हित में जो निर्णय लिए थे उन्हें भाजपा सरकार समाप्त कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर जनविरोधी भाजपा सरकार की असलियत उजागर करने को कहा।
बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्य सभा सांसद ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चमरा गई है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से भी अवगत कराने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पालिकाध्यक्ष गीता रावल,सुनीता टम्टा, धीरज कोरंगा, बालकृष्ण, ईश्वर पांडेय, इंद्र सिंह परिहार, पनी राम, प्रेम राम, रंजीत डसीला आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय और कोआपरेटिव चुनावों के लिए पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा ने विधान सभा चुनावों में घोषणाओं के नाम पर जनता के साथ छल किया है। महंगाई आज दोगुनी हो चुकी है। पहाड़ से पलायन नहीं रुक रहा है। जनता को भाजपा सरकार के विकास की हकीकत पता चल चुकी है।