{"_id":"5a68bd524f1c1b83268b63c5","slug":"111516813650-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, 40 गांव अंधेरे में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, 40 गांव अंधेरे में डूबे
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। 33 हजार केवीए की थल-नाचनी-शामा बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। इससे कपकोट तहसील क्षेत्र के 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने में जुट गया है।
मंगलवार रात खराब मौसम के दौरान तेज हवाएं चलने से एक पेड़ टूटकर 33 हजार केवीए की लाइन पर गिर गया। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। ग्रिड से जुड़ी मेन लाइन के ध्वस्त होने से शामा, भनार, लीती, गोगिना,चुचेर सहित 40 गांवों की आपूर्ति ठप है। विद्युत विभाग के ईई भास्कर पांडेय ने देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की बात कही है।
इधर, खराब मौसम के दौरान बिजली की लाइन में खराबी आने से मंगलवार रात को खरही, हरसीला, कमेड़ीदेवी, कपकोट, रवाईंखाल आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। विभाग ने लाइनों में आई गड़बड़ी को दुरुस्त कर सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल कर दी है।