{"_id":"5970e0f74f1c1bbc5a8b46a2","slug":"111500569847-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई। डीएम ने नोडल अधिकारी से तहसील स्तर पर भी कारगिल दिवस को मनाने को कहा।
तय किया गया कि सुबह आठ बजे से मौसम ठीक होने पर नुमाइशखेत मैदान से नगर में स्थानीय विद्यालयों के एनसीसी कैडटों, एनएसएस, स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं द्वारा रैली निकाली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सीईओ एवं एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी को सौंपी गई। सुबह 9:30 बजे स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
25 जुलाई को विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को 26 जुलाई को पुरस्कृत किया जाएगा। तय किया गया कि नगर एवं मुख्य स्थलों पर सफाई व्यवस्था एवं साउंड व्यवस्था नगरपालिका द्वारा की जाएगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम श्याम सिंह राणा, डीएसपी बीर सिंह, जिला सैनिक कल्याण डीडी पंत आदि थे।