फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   11 nominations for president in bageshwar

बागेश्वर में अध्यक्ष पद पर 11, सदस्य पद पर 34 नामांकन

Tue, 23 Oct 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 23 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
11 nominations for president in bageshwar
बागेश्वर में नामांकन के लिए जाते भाजपा प्रत्याशी कुंदन परिहार। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बागेश्वर में सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी कुंदन सिंह परिहार ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन कराया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी महेश कांडपाल फिर भाजपा के बागी प्रमोद मेहता डब्बू, कांग्रेस के बागी सुरेश खेतवाल, बसपा के दीप चंद्र ने भी शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दर्ज कराया। देर शाम तक अध्यक्ष पद के लिए 11 नामांकन हुए। राजनीतिक दलों और बागियों के अलावा अध्यक्ष पर के लिए निर्दल हीरा बल्लभ भट्ट, गोविंद भंडारी, कुंदन सिंह, गंगा किरमोलिया, सुल्तान खान और हरीश नगरकोटी ने नामांकन किया।  
विज्ञापन


पालिका वार्ड सदस्य पर के लिए देर शाम तक 34 नामांकन हुए। इसमें कठायतबाड़ा वार्ड से किरन सिंह, प्रेम सिंह हरड़िया, पूरन राम, कमल किशोर, नारायण देव वार्ड से बबीता पांडेय, सरस्वती देवी, उमा पंत, कमला देवी, अन्नू पूना, ठाकुरद्वारा वार्ड से संजय नेगी, गिरीश खेतवाल, मुन्नी मेहता, मनोज पांडे, वैणीमाधव वार्ड से बाली राम, विवेक कुमार, राजेंद्र कुमार, नवीन चंद्र, सुरेश चंद्र, बागनाथ वार्ड से ईश्वर पांडे, धीरेंद्र परिहार, नरेश चंद्र, ज्वालादेवी वार्ड से गंगा देवी, रेखा पाठक, गीता मिश्रा, मंडलसेरा उत्तरी से चंदन राम, कैलाश राम, दिनेश चंद्र, मंडलसेरा दक्षिणी से रूपा देवी, द्रोपदी देवी, चंडिका वार्ड से नितेश कुमार निक्की, सलीम अहमद, सैम मंदिर वार्ड से दीपा, नीमा देवी, भागीरथी देवी ने नामांकन किया।      
विज्ञापन

 
कपकोट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र भाजपा प्रत्याशी गिरीश जोशी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन कराया। वार्ड सदस्य पद पर 13 नामांकन हुए। इसमें मंडलखेत वार्ड से प्रेमा देवी, मुन्नी देवी, शामली देव, शिवालय वार्ड से गोदा देवी, भराड़ी वार्ड से दीपक सिंह, भूपेश, ऐठान वार्ड से मुन्नी लोहार, हेमा देवी, शोभा देवी, खीरगंगा वार्ड से गणेश चंद्र, डूंगर सिंह जबकि पालीडुंगरा वार्ड से प्रवीण कुमार नाम के दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार 
कुंदन परिहार, भाजपा 
महेश कांडपाल, कांग्रेस 
दीप चंद्र, बसपा 
सुरेश खेतवाल, निर्दल 
एनबी भट्ट, निर्दल 
हीराबल्लभ भट्ट, निर्दल 
गोविंद भंडारी, निर्दल 
कुंदन सिंह, निर्दल 
प्रमोद मेहता, निर्दल 
गंगा किरमोलिया, निर्दल 
मंजू बिष्ट, निर्दल 
सुल्तान खान, निर्दल 
हरीश नगरकोटी, निर्दल 

कपकोट में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार 
गोविंद बिष्ट, कांग्रेस 
गिरीश जोशी, भाजपा 
चंदन सिंह, निर्दल 

अध्यक्ष पद पर 16, सदस्य के 55 दावेदार 
जिले के दो निकाय में नामांकन के बाद दावेदारी की तस्वीर सामने आई है। दोनों निकाय में अध्यक्ष पद पर 16 ने दावा ठोका है। इसमें सर्वाधिक 13 दावेदार बागेश्वर नगर पालिका के हैं। इसी तरह दोनों निकाय के 18 वार्ड सदस्यों के पद पर 55 ने दावेदारी जताई है। बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 13 जबकि 11 वार्ड सदस्य के लिए कुल 39 प्रत्याशियों के नामांकन हुए हैं। इसी तरह कपकोट नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर तीन जबकि सात वार्ड सदस्य पद के लिए 16 नामांकन कराए गए हैं। ब्यूरो 

शक्ति प्रदर्शन के दौरान जाम, स्कूल बसें भी फंसी 
बागेश्वर नगर पालिका के दावेदारों के शक्ति प्रदर्शन के बीच तहसील रोड दिनभर जाम के हवाले रही। इस अव्यवस्था से रोड से गुजरने वाले चालक और सवार यात्री झूलते रहे। जाम में स्कूूल बसों के साथ ही रोडवेज, केमू, टैक्सी, निजी वाहनों के साथ ही दुपहिया वाहन फंसे रहे। इस अव्यवस्था से वाहन चालकों के साथ ही स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को असुुविधा का सामना करना पड़ा।


दूसरी ओर मौके पर मौजूद पुुलिस अधिकारी और जवान मूकदर्शक बने रहे। मार्ग से गुजर रहे चालकों ने जुलूस की अनुमति की आड़ में सड़क पर जानबूझकर अवरोध पैदा करने और यातायात बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed