फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   108 provided emergency service to 3556 people in a year

बागेश्वर में 108 ने एक साल में 3556 लोगों को दी आपात सेवा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
108 provided emergency service to 3556 people in a year
बागेश्वर। जिले में आपातकालीन पस्थितियों में 108 एंबुलेंस लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। 108 ने एक साल में 3556 लोगों को आपात सेवा प्रदान की है। प्रदेश में 108 सेवा 2008 से शुरू हुई थी और पिछले साल मई में 108 सेवा संचालन का जिम्मा कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटीवेशन प्रोग्राम ( कैंप) को दिया गया। जिसने एक साल का समय पूरा कर लिया है। आंकड़ों के मुताबिक इस एक साल में 108 सेवा ने जिले में 3556 लोगों को आपातकालीन सेवा प्रदान कराई। जिसमें 1264 प्रसव, 95 सड़क दुर्घटना, 150 हार्ट अटैक और 2047 अन्य आपातकालीन मामले शामिल हैं। पिछले एक वर्ष में 108 एंबुलेंस में 19 सुरक्षित प्रसव भी करवाए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान भी 108 सेवा ने 846 आपातकालीन मामलों में सेवा दी। जिसमें से 257 मामले प्रसव संबंधित हैं और एक सुरक्षित प्रसव भी एंबुलेंस में करवाया गया है। कोट पिछले एक साल में 108 सेवा का ग्रामीण क्षेत्रों में औसत रेस्पांस टाइम में पांच मिनट 16 सेकेंड का सुधार हुआ है। आपातकालीन स्थिति में 108 सेवा नियत समय पर पहुंचने के समय में सुधार कर रही है। एक वर्ष पूरा होने पर 108 रिपोर्ट सकारात्मक आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed